समस्तीपुर में चुनाव ड्यूटी कराने आये स्पेशल फोर्स के ASI की हार्ट अटैक से मौ’त, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है मृतक जवान, हवाई मार्ग से भेजा जा रहा पार्थिव शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात स्पेशल फोर्स के एएसआई अब्दुल हमीद गांगी (54 वर्ष) की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। मृतक जवान की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र के नाबला गांव निवासी एएसआई अब्दुल हमीद के रूप में की गई है।
बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्पेशल फोर्स के जवान अस्पताल परिसर में मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पीएमसीएच भेजा जाएगा, जहां से उसे पटना एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से उनके पैतृक गांव जम्मू-कश्मीर भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है। इस घटना से सुरक्षाबलों में शोक की लहर है। साथी जवानों ने बताया कि अब्दुल हमीद अपने कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे।
वीडियो :
समस्तीपुर में चुनाव ड्यूटी कराने आये स्पेशल फोर्स के ASI की हार्ट अटैक से मौ'त, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है मृतक जवान, हवाई मार्ग से भेजा जा रहा पार्थिव शव#Samastipur #BiharVidhanSabhaElection pic.twitter.com/yr6Y8D4NOU
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 17, 2025







