समस्तीपुर : विजयादशमी के पावन अवसर पर समस्तीपुर जिला दशहरा कमिटी द्वारा जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में रावण विध्वंस लीला का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे जिले से भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद समस्तीपुर दशहरा कमिटी ने जिलेवासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। कमिटी ने कहा कि यह भव्य आयोजन केवल समिति के प्रयासों से नहीं, बल्कि समस्तीपुर की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से संभव हो पाया।
इसी बीच, सोशल मीडिया पर कुछ प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं जिनमें यह कहा जा रहा है कि आयोजन के दौरान कुछ धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस पर समस्तीपुर जिला दशहरा कमिटी ने स्पष्ट किया कि संस्था का ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था। समिति ने कहा की हमारे आयोजन से यदि किसी भी समाज या व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है तो हम उसका खंडन करते हैं और भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसका पूरा ध्यान रखेंगे। समिति ने सभी धर्मों और संप्रदायों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करने का आश्वासन देते हुए जिले में आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
Samastipur Town को YouTube पर भी Subscribe करें
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…