Samastipur

दशहरा का मेला देखने निकले लापता व्यक्ति का तीन दिनों बाद शव बरामद, पत्नी ने पहले ही जताई थी अनहोनी की आशंका

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से बीते तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव सड़क किनारे गड्ढे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मलकौली गांव निवासी दीपक सहनी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। इधर लोगों ने तीरा के पास समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। लोगों का बताना है की घटना की आशंका को लेकर पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी। अगर पुलिस छापेमारी करती तो दीपक सहनी मिल सकते थे।

बता दें कि बीते शुक्रवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर रावण दहन देखने के लिए पड़ोसी गांव घोघराहा उत्तरी गए थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार, मेला में दीपक के पुत्र पंकज कुमार का गांव के ही दो युवकों से डीजे साउंड को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद के बाद दीपक सहनी अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। दीपक की पत्नी पूनम देवी ने रविवार को कल्याणपुर थाना में आवेदन देकर पति की बरामदगी की गुहार लगाई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके पति के साथ किसी तरह की अनहोनी हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago