समस्तीपुर : कल्याणपुर (अजा) विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी राम बालक पासवान ने सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि कि राम बालक पासवान वर्तमान में समस्तीपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि बिहार बदलने की जो मुहिम जन सुराज और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में तेजी से चल रही है, उसमें मुझे भी योगदान देने का अवसर मिला है।उन्होंने आगे कहा कि कल्याणपुर की जनता ने हमेशा परिवर्तन की आवाज को समर्थन दिया है और इस बार भी वे उन्हें सेवा का अवसर देंगे। नामांकन के बाद पासवान ने बताया कि अब वे सीधे मतदाताओं के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे और जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…