Samastipur

अमेरिका में साइंटिस्ट रहे जेडीयू प्रत्याशी मंजरिक मृणाल ने भरा नामांकन, बोले—क्षेत्र के विकास के लिए करूंगा काम

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इसी बीच मंगलवार को वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के युवा प्रत्याशी मंजरिक मृणाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान उनके पिता और वर्तमान विधायक अशोक कुमार मुन्ना भी मौजूद रहे।

बताते चलें कि अशोक कुमार मुन्ना वारिसनगर विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार पार्टी ने नए और पढ़े-लिखे चेहरे पर भरोसा जताते हुए उनके स्थान पर उनके पुत्र मंजरिक मृणाल को प्रत्याशी बनाया है। मंजरिक मृणाल अमेरिका में पढ़ाई कर चुके हैं और वहीं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत रहे हैं।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि ‘मेरे पुत्र पढ़े-लिखे और समझदार उम्मीदवार हैं। अमेरिका में साइंटिस्ट रहे हैं, अब वे बिहार में भी विकास का चमत्कार करेंगे।’

वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि ‘गठबंधन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। सभी लोग अपने अभिभावक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल रहे हैं। एनडीए एकजुट है और मुख्यमंत्री किसी से नाराज़ नहीं हैं।’

वहीं जेडीयू प्रत्याशी मंजरिक मृणाल ने कहा कि ‘मेरा लक्ष्य क्षेत्र का समग्र विकास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं को राजनीति में मौका दे रहे हैं, ताकि बिहार के विकास में नई ऊर्जा का संचार हो।’ नामांकन के मौके पर जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र में अब युवा प्रत्याशी के मैदान में उतरने से चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago