समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदनपुर गांव निवासी मृतक मंटुन चौधरी की पत्नी मिता देवी ने घटना के दो दिन बाद बुधवार को थाना में आवेदन देकर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिये आवेदन में शिवनंदनपुर वार्ड सात निवासी मृतक मंटुन चौधरी की पत्नी मिता देवी ने बताया है कि विगत 27 अक्टूबर की देर शाम मेरे पति मंटुन चौधरी अपने घर के सामने गौरी चौधरी के दुकान पर बैठे थे।
इसी दौरान भागीरथपुर गांव के दयाराम साहनी उर्फ दबरि साहनी के पुत्र राम जन्म साहनी, जूट मिल के स्व. गणेश राय के पुत्र पिंटू राय, केदार साहनी के पुत्र पवन साहनी, दीपू साहनी के पुत्र सोनू साहनी एवं कापसी साहनी के पुत्र कृष्णा साहनी तीनों भागीरथपुर एवं अन्य अज्ञात बदमाश दो बाइक जिसमें एक स्प्लेंडर एवं एक स्कूटी पर सवार होकर तटबंध पर स्थित गौरी चौधरी के दुकान के समीप आये।
इसी दौरान सभी बदमाश मेरे पति को गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बालेश्वर चौधरी के दुकान के समीप ले गए और इसी दौरान राम जन्म साहनी पिस्तौल निकाल कर मेरे पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा जिसमें चार गोली शरीर में लगने के बाद वे जमीन पर गिर गए। वहीं अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। परंतु ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश राम जन्म साहनी को पकड़ लिया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अवस्था में मेरे पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने निरीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी के दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…