समस्तीपुर/कल्याणपुर : आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बूढ़ी गंडक में आई बाढ़ के कारण रोक दिया गया है। निर्माण स्थल पर पानी आ जाने के कारण कंपनी की ओर से खतरे को देखते हुए काम रोक दिया गया है। इसको लेकर एक्सप्रेस वे के निर्माण में देरी होने की संभावना जताई जा रही है। बूढ़ी गंडक नदी के वासुदेवपुर पंचायत के शिवनंदनपुर, सिलौत घाट पर खड़ी मशीनरी के साथ निर्माण सामग्री पानी में बह गई है। बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ने के कारण जलस्तर सामान्य होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू करना एक बड़ी मुश्किल कार्य होगा।
यहां पुल निर्माण कार्य में लगी मशीनरी भी पानी में डूबे रहने से नष्ट हो चुकी है। उसका पूर्जा पानी में डूबने के कारण खराब हो चुका है। जलस्तर वृद्धि के साथ किनारे पर निर्माण के लिए रखी सामग्री सीमेंट, बालू, गिट्टी व छड़ सब पानी की भेंट चढ़ चुका है। यही हाल बागमती व अधवारा समूह की नदियों में हो रहे पुल निर्माण कार्य में भी रोक दिया गया है।
बागमती नदी पर चल रहे पुल पुलिया निर्माण के लिए नियाम शेरनीया, अम्माडीह, सिंहवाड़ा रामपट्टी सहित दर्जनों साइट के आसपास पानी फैल गया है। इसके कारण डंपरों के आने जाने पर ब्रेक लगा गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर वरुण कुमार ने बताया कि इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी एनएचआई को दी गई है। स्थिति नियंत्रण होने के बाद कार्य के लिए इंतजार किया जाएगा। इसके कारण प्रोजेक्ट में देरी होने की संभावना है। वहीं नेपाल से पानी के अत्यधिक निर्वहन के कारण स्थल पर जलस्तर में अप्रत्याशित और तेजी से वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप परियोजना के निकट बाढ़ आ गई।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…