समस्तीपुर/हलई : हलई थाना क्षेत्र के लड़ुआ पंचायत में एक किशोरी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मारपीट बालू फेंकने के विवाद को लेकर हुई। इस दौरान किशोरी के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के समय जब पीड़िता का भाई और मां बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी विवाद हो गया।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की मां ने बताया कि चोट का इलाज कराने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलने के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस थाना पहुंचे पीड़िता के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…