Samastipur

समस्तीपुर में फायर क्रैकर्स गोदाम के निरीक्षण में पाया गया 1.27 करोड़ का स्टॉक डिफरेंस, 7 लाख का टैक्स किया भुगतान

समस्तीपुर : वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर आयुक्त के निर्देशानुसार जीएसटी (GST) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चीनी मिल चौक, समस्तीपुर अवस्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान का निरीक्षण समस्तीपुर अंचल के पदाधिकारियों के दल द्वारा किया गया। उपरोक्त प्रतिष्ठान मुख्य रूप से फायर क्रैकर्स (Firecrackers) का व्यवसाय करती है। निरीक्षण के क्रम में व्यवसायी के गोदाम में भंडारित समस्त माल का भौतिक सत्यापन किया गया तथा जांच के क्रम में कुल एक करोड़ 26 लाख 89 हजार 796 रुपए मूल्य का स्टॉक डिफरेंस पाया गया।

निरीक्षण के दौरान व्यवसायी के द्वारा टैक्स सात लाख रुपए भुगतान किया गया। निरीक्षण पदाधिकारियों के दल में राज्य कर उपायुक्त अमित कुमार, राज्य कर उपायुक्त दिव्य प्रकाश, राज्य कर सहायक आयुक्त सरिता कुमारी, राज्य कर सहायक आयुक्त शामिल थे। समस्तीपुर के अंचल प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह द्वारा बताया गया विभाग की नजर डिफॉल्ट टैक्सपेयर्स और एसजीएसटी (SGST) कैश में नहीं भुगतान करने वालों पर है। बकाएदारों करदाताओं को संदेश देना है कि बकाया कर का भुगतान करें। साथ ही करदाता से निवेदन है कि जीएसटी (GST) कटौती का लाभ ग्राहक को दे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

23 मिनट ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

3 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

6 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

24 घंटे ago