Bihar

‘कुछ तो शर्म कर लो’, पटना मेट्रो शुरू होते ही हफ्ते भर के अंदर गुटखे की पीक से रंगी दीवारें; वायरल वीडियो देख भड़के लोग

मुंह में गुटखा भरकर घूमने वालों की जगह-जगह पीक मारने की आदत होती है। ऐसी स्थिति में जब मुंह में पान-मसाला ओवरलोड हो जाता है, तो लोग कही भी थूक देते हैं। पहले तो पान मसाला खाना ही गलत है और यह स्वास्थय के लिए भी हानिकारक होता है। लेकिन अगर कोई गुटखा खा भी रहा है, तो उसे थूकने का एक नियमित स्थान होता है।

ये नहीं कि जहां मन किया पीक मार दिया। मगर इंटरनेट पर वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जहां अभी नई-नई शुरू हुई पटना मेट्रो में कुछ लोगों ने जगह-जगह पीक मारकर स्टेशन को गंदा कर दिया है। महज मुट्ठी लोगों की ऐसी हरकतों की वजह से ही कही न कही कुछ बुद्धजीवी पूरे शहर और राज्य को जज करने लगते हैं। ऐसे में उन कुछ लोगों को भी अपनी हरकतों में सुधार करना चाहिए।

पटना में उद्घाटन हुए नए मेट्रो स्टेशन की हालत इस वायरल वीडियो में देखी जा सकती है। क्लिप की शुरुआत मेट्रो की पटरियों से होती है, जहां गुटखे की पीक के निशान साफ देखे जा सकते हैं। जबकि मेट्रो स्टेशन की दीवारो को भी गुटखे की पीक से रंग दिया गया है। वहीं सीढ़ियों से लेकर कोने-कोन तक गुटखा थूका हुआ देखा जा सकता है।

जिसे लेकर अब यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में जमकर सवाल उठा रहे हैं। बताते चले कि 6 अक्टूबर 2025 को ही पटना मेट्रो का उद्घाटन किया गया था। जिसे मंगलवार से आम यात्रियों के लिए शुरू किया गया था। वहीं पटना मेट्रो का पहला चरण न्यू आइएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के बीच ऑपरेट होगा। जिसका किराया मिनिमम 15 और मैक्सिमम 30 रुपये तय किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago