सोमवार, मार्च 23, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नकली सोना गिरवी रख बैंक से लाखों का लिया गोल्ड लोन, खाता धारकों ने ही लगा दिया चूना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिलों से एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामने आया है जहां नकली सोने के बदले लोन लेने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा था और यह मामला तूल पकड़ रहा है। इतना ही नहीं यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। जी हां समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के इंडियन बैंक की शाखा में नकली सोना गिरवी रख लाखों रुपए का लोन लेने का मामला प्रकाश में आया है। मण्डलीय कार्यालय मुजफ्फरपुर की प्रमुख प्रेरणा कुमारी ने नगर थाना में धोखाधड़ी का आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

इस घोटाले में बैंक को 11 लाख 20 हजार 999 रुपए सहित ब्याज का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायत में बताया गया है कि यह धोखाधड़ी तीन गोल्ड लोन खाता धारकों ने मिलकर की। एफआईआर में उन तीनों खाता धारकों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने नकली आभूषण गिरवी रखकर गोल्ड लोन स्वीकृत कराया।

आरोपियों में कोरबद्धा लगुनियां सुर्यकंठ के जगदीश महतो के पुत्र रवि रंजन कुमार, आजाद नगर मोहल्ला के सुरेश राय की पत्नी आशा देवी और गोला रोड भूतनाथ चौक के मुकेश कुमार शामिल हैं. साथ ही, चार स्वर्ण जांचकर्ताओं को भी दोषी पाया गया है, जो नकली आभूषणों की जांच करने में लापरवाही बरतने के आरोप में नामजद हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150