Samastipur

समस्तीपुर जिले में चुनाव के मद्देनजर डोमिनेशन अभियान किया गया तेज, अतिसंवेदनशील बूथों का एसपी खुद कर रहे निरीक्षण

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। केंद्रीय पुलिस बल सीएपीएफ की टुकड़ियां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जिले के विभिन्न संवेदनशील व अति-संवेदनशील बूथों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे जिले में डोमिनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। इसकी माॅनिटरिंग स्वयं समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह कर रहे हैं। एसपी लगातार संवेदनशील बूथों का दौरा कर बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।जानकारी के अनुसार, जिले में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं, जो रोजाना फ्लैग मार्च निकालते हुए संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

 

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

3 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

8 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago