Samastipur

आगामी चुनाव की तैयारी तेज, DM ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण, EVM की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जितवारपुर स्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी चुनावों में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि EVM प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत वेयरहाउस से मशीनों को सुरक्षित रूप से प्रशिक्षण स्थलों तक ले जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीएम की उपस्थिति में वेयरहाउस को आधिकारिक रूप से खोला गया, जहां पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस मौके पर बज्रगृह प्रभारी सह वरीय कोषागार पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM की आवाजाही, रखरखाव और प्रशिक्षण से जुड़ी सभी गतिविधियां पूर्ण पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के साथ की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव कराना है। इस निरीक्षण को जिले में चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

1 घंटा ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

2 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

2 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

8 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

8 घंटे ago