समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अब पूरी तेजी पकड़ ली है। निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्वाचन संबंधी फॉर्म-18 और फॉर्म-19 की स्थिति पर अद्यतन रिपोर्ट तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर नामनिर्दिष्ट पदाधिकारियों के पास अब तक प्राप्त फॉर्मों की संख्या ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों में स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए। यह प्रतिवेदन शीघ्र तैयार कर भेजना आवश्यक है ताकि आयुक्त महोदय को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
श्री कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासनिक पारदर्शिता और चुनाव की निष्पक्षता के लिए अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि फॉर्म-18 और फॉर्म-19 का संकलन निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इनके माध्यम से डाक मतपत्र (Postal Ballot) और सेवा मतदाताओं (Service Voter) से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होती हैं। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड व अंचल अधिकारियों से निर्देशों का तात्कालिक अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि विधानसभा चुनाव की तैयारियां समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सकें।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…