Samastipur

डाक मतपत्र प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश, ADM (आपदा) राजेश सिंह ने बैलेट व पोस्टल कोषांगों की समीक्षा की

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत सोमवार को वरीय पदाधिकारी-सह-एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह ने विधि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में बैलेट पेपर, पोस्टल बैलट (डाक मतपत्र) एवं ईटीपीबीएस (ETPBS) कोषांगों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी सहायक रिटर्निंग पदाधिकारी (ARO) एवं संबंधित कोषांगों के प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एडीएम श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मियों एवं पात्र मतदाताओं को डाक मतपत्र सुविधा समय पर मिले, इसके लिए सभी कोषांगों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रपत्र-12 (डाक मतपत्र हेतु आवेदन पत्र) पात्र कर्मियों को समय पर उपलब्ध कराया जाए ताकि आवेदन एवं मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट से मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया  आवेदन से लेकर प्रेषण तक पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा में संपन्न होनी चाहिए। एडीएम सिंह ने स्पष्ट कहा, “हर पात्र मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान का अधिकार मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

एडीएम (आपदा) ने सभी एआरओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल वोटिंग केंद्रों की स्थापना शीघ्रता से पूरी की जाए, साथ ही ईटीपीबीएस प्रणाली के माध्यम से मतदान करने वाले सेवा मतदाताओं के लिए तकनीकी एवं व्यवस्थागत तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएँ। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि बैलेट पेपर वितरण और संकलन से जुड़ी सभी कार्यवाहियों में पारदर्शिता और समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। एडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए और प्रत्येक चरण में सतर्कता बरती जाए।

बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा, एसडीसी अंजली कुमारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आलोक कुमार सहित कई अन्य सहायक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago