Samastipur

दलसिंहसराय में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सब्जी बेचकर घर जा रहे किसान की मौ’त, सड़क जाम

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बाजार समिति अंबेडकर सब्जी मंडी के पास शुक्रवार दोपहर एसएस 88 मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर वाजिदपुर वार्ड संख्या- 12 निवासी स्व. रामअवतार सिंह के पुत्र विशुनदेव सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विशुनदेव सिंह रोज की तरह सुबह अपने घर से सब्जी लेकर बाजार समिति पहुंचे थे। सब्जी बेचकर दोपहर करीब 12 बजे जब वे घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विशुनदेव सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए एनएच 28 चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच-28 और एसएस-88 मार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे एंबुलेंस सहित कई वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

इधर घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago