Samastipur

पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहना समस्तीपुर के युवक को पड़ा महंगा, दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए समस्तीपुर के रोसड़ा निवासी एक युवक ने अपशब्द कहे थे। उसके बाद उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। ऐसा करना उसे महंगा पड़ा और अब दरभंगा की पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहने और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का आरोपित भी है।

इस बाबत बहेड़ी थाना कांड संख्या 385/25 दर्ज है। अभियुक्त समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र करियर गांव के सीताराम यादव के पुत्र अरविंद कुमार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। अरविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मठाराही चौक पर अपशब्द कह कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।

जिसको लेकर बेलही गांव के बैद्यनाथ प्रसाद बैजू ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना क्षेत्र के वारंटी हाबीडीह गांव के स्व.दुखी चौपाल के पुत्र श्याम चौपाल,राम चंद्र चौपाल,छोटे चौपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर थाना कांड संख्या 421/25के अभियुक्त वलिगांव गांव के अब्दुल मन्नान के पुत्र मो. फिरोज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। इसपर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज थी।

गौरतलब है कि PM मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने की एक और घटना दरभंगा में हुई थी। आरोप कांग्रेस नेता मोहम्मद रिजवी पर लगा था। उसे दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना 27 अगस्त 2025 को महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान हुई थी। जब रिजवी ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

मामले की मुख्य बातें:

आरोपित: मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा, कांग्रेस नेता और जीप ड्राइवर

घटना: 27 अगस्त 2025 को महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान

स्थल: दरभंगा, बिहार

कार्रवाई: दरभंगा पुलिस ने रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

प्रतिक्रिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

2 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

20 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

21 घंटे ago