Samastipur

कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी मामले में समस्तीपुर साइबर पुलिस ने ढाई लाख रिकवर कर पीड़ित को लौटाये

समस्तीपुर : एचसीएफ नामक कंपनी में निवेश के नाम पर वर्ष 2023 में हुए धोखाधड़ी मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहांगीरपुर मधुटोल निवासी संजय कुमार दास के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी मामले में ढाई लाख रुपये रिकवर कर एक पीड़ित को लौटाया है। जांच के क्रम में पता चला की इस मामले में कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी। इस कंपनी में बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर निवासी ब्रजेश कुमार सिंह ने भी पांच लाख रुपये का निवेश किया था। साइबर थाना की पहल पर बुधवार को ब्रजेश कुमार सिंह को 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि वापस कराई गई।

इसी तरह, पूसा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी राकेश कुमार द्वारा दर्ज एक अन्य साइबर ठगी मामले में भी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये की राशि वापस दिलाई गई है। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

8 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

21 घंटे ago