Samastipur

मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों पर समस्तीपुर DM ने FIR के दिये आदेश, संत कबीर काॅलेज में 35 और होली मिशन में 56 मतदान दलकर्मी रहे अनुपस्थित

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत जिले में चल रहे मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संत कबीर महाविद्यालय में 35 तथा होली मिशन हाई स्कूल में 56 मतदान दलकर्मी अनुपस्थित पाए गए।

डीएम ने इसे अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए संबंधित सभी अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आगामी किसी भी प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थिति की सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में भी यदि किसी मतदान कर्मी द्वारा निर्देशों की अवहेलना की जाती है, तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई, यहां तक कि बर्खास्तगी तक की जाएगी।

डीएम ने कहा कि मतदान कर्मी निर्वाचन प्रक्रिया की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन का यह कदम आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

16 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

18 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

20 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago