Bihar

नीतीश के तल्ख तेवर से NDA में हड़कंप! CM ने 9 सीटों को किया रिजेक्ट, दल के नेताओं को दिया टास्क..BJP से बात कर वापस लें अपनी सीट

एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीट बंटवारे से जदयू में खलबली मची हुई है। कहा जा रहा है की सीट बंटवारे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुश नहीं है। जनता दल यूनाइटेड के हिसाब से सीट का चयन नहीं किया गया है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी के लिए 103 सीटें लॉक किया था। हालांकि बंटवारे में जदयू के खाते में 101 सीट ही आई। इससे भी बड़ा इश्यू तब खड़ा हो गया है जब नीतीश कुमार की पसंद वाली सीट नहीं मिली । भारतीय जनता पार्टी ने जदयू के लिए जो 101 सीट दी है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 92 सीटों पर ही हामी भरी है। नौ विधान सभा सीटों को रिजेक्ट कर दिया है। इसके बाद खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बात करने को कहा है। इसमें सुधार को कहा गया है।

मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा की आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक हुई है । जानकारी के अनुसार जिन नौ सीटों को नीतीश कुमार ने रिजेक्ट किया है वह जदयू के हिसाब से सही नहीं है। NDA में सीट बंटवारे में वो सीट लोजपा रामविलास के खाते में दे दी गई थी।

पार्टी ने एकबार फिर से उन सीटों की डिमांड की है, जहां से दल के उम्मीदवार पहले से लड़ते रहे हैं और जीतते रहे हैं । इनमें एक सीट सोनबरसा है जहां से रत्नेश सदा पार्टी विधायक और मंत्री हैं। विवादों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रत्नेश सदा को पार्टी का सिंबल भी दे दिया।वे कल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार के तल्ख तेवर के बाद ही सोमवार शाम होने वाली एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई। जेडीयू बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच लंबे समय तक बैठक चलती रही। संभावना है कि मंगलवार को एनडीए का प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और आधिकारिक तौर पर गठबंधन में सीटों का ऐलान हो।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago