समस्तीपुर : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के 90 सीटों पर उम्मीदवारों को आधिकारिक सिंबल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 7 सीटों पर जदयू ने अपना सिंबल दे नामांकन कराने को भेज दिया है।
बताया गया है कि समस्तीपुर सीट से अश्वमेध देवी, कल्याणपुर सीट से महेश्वर हजारी, वारिसनगर सीट से मंजरिक मृणाल, मोरवा से विद्यासागर निषाद, सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा और हसनपुर से राजकुमार राय को नीतीश कुमार ने सिंबल देकर नामांकन कराने के लिए भेज दिया है। पहली बार है जब सीएम आवास से सभी को नीतीश कुमार सिंबल दे रहे हैं।
इसके अलावे रोसड़ा, मोहिउद्दीननगर व उजियारपुर से एनडीए गठबंधन के अन्य दल अपना उम्मीदवार उतारेंगे। उजियारपुर से रालोमो के प्रशांत पंकज, मोहिउद्दीननगर से भाजपा के राजेश सिंह व रोसड़ा से भाजपा के ही विरेंद्र पासवान नामांकन की तैयारी में जुटे हुए हैं। अब तक फार्मूले के अनुसार समस्तीपुर जिले में लोजपा को दो सीटे मिलने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तल्ख तेवर के बाद समस्तीपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों से जदयू ने अपने उम्मीदवार उतार दिया है। ये कदम एनडीए के सीट बंटवारे के फाइनल होने के बाद उठाया गया है, जहां जेडीयू को कुल 101 सीटें मिली हैं। पार्टी ने अपनी सिटिंग सीटों पर मजबूत पकड़ बनाए रखने के साथ-साथ सहयोगी दलों के साथ समझौता किया है।
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…
समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…
समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…