Bihar

बिहार: चुनाव ड्यूटी जा रहे CISF जवानों से भरी बस-ट्रक में टक्कर, 35 जवान घायल; 28 पटना रेफर

बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सीआईएसएफ (CISF) जवानों से भरी एक बस छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. यह दुर्घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास हुई, जब जवानों की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.

28 जवान पटना रेफर

इस हादसे में बस में सवार कुल 40 जवानों में से 35 से अधिक जवान घायल हो गए. घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 28 जवानों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि 7 जवानों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही सारण के डीआईजी नीलेश कुमार, एसएसपी समेत एडीपीओ राजकुमार और स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया.

दिल्ली से बिहार आए हैं जवान

एडीपीओ राजकुमार ने बताया कि ये जवान दिल्ली से ट्रेन के जरिए सीवान स्टेशन पहुंचे थे और वहां से बस से छपरा जिले के डोरीगंज में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे. यह घटना छपरा-एकमा मार्ग पर एकमा की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से हुई. इस हादसे ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जा रहे जवानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

2 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

5 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

6 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

16 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

16 घंटे ago