Samastipur

समस्तीपुर से पीएम मोदी का मिथिला प्रेम, बोले- यहां के पाहुन हैं भगवान राम, मैथिली में होगा संविधान का अनुवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर की धरती से बिहार विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए मिथिला की भावनाओं को सीधे संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली में अभिवादन से की “हम हृदय स’ प्रणाम करियछी” और पूरे मिथिलांचल से आत्मिक जुड़ाव का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस मिथिला के पाहुन स्वयं भगवान श्रीराम हैं, आज वहीं राम अयोध्या में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के समय पूरा मिथिला उत्सव में डूब गया था। मोदी ने मिथिला की आस्था के प्रतीकों का उल्लेख करते हुए कहा कि माता सीता, राजा जनक और बाबा कुशेश्वरनाथ की धरती ने हमेशा पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने मंच से घोषणा की कि पुनौरा धाम में माता सीता का भव्य मंदिर शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर परिसर में निषादराज और वाल्मीकि जी के मंदिर भी निर्मित हो रहे हैं जिससे समाज के हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने मिथिला से जुड़े एक और बड़े कदम की घोषणा करते हुए कहा की हमारी सरकार माता सीता की भाषा मैथिली में भारत के संविधान का अनुवाद करा रही है। यह मिथिला की संस्कृति और मातृभाषा के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है।

मोदी के संबोधन के दौरान जनसभा में मिथिला और समस्तीपुर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मिथिलांचल की सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए कहा, मिथिला केवल परंपरा नहीं, यह भारत की आत्मा का हिस्सा है। यहां के पाहुन यानी दामाद भी भगवान राम खुद हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मखाना का माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

कवि कोकिल की धरती पर कवि सम्मेलन की रस्म अदायगी, मंच पर मैथिली ही बेगानी ; 13 साल में भी राष्ट्रीय पहचान नहीं बना सका महोत्सव

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : जिस महाकवि विद्यापति जी ने अपनी रचनाओं से मैथिली भाषा व मिथिलांचल को…

1 घंटा ago

विद्यापति राजकीय महोत्सव रविवार से, आखिरी वक्त में जागा प्रशासन; सुस्त तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : महाकवि विद्यापति की महानिर्वाण स्थली विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर के पार्श्व में…

1 घंटा ago

अनंत सिंह की बेटी की शादी की रस्में शुरू, होने वाले दामाद को तिलक में देंगे ‘डिफेंडर’, 25 नवंबर को है शादी

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई…

7 घंटे ago

बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर; वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की आ गई तारीख, यहां कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर है. वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए…

8 घंटे ago

MLC सुनील सिंह से 8 घंटे ED ने की पूछताछ, अब पत्नी-बेटे को तलब, जानिए क्या है चना-दाल घोटाला

बिहार में चना दाल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच…

8 घंटे ago

‘चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला’, रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया है.…

8 घंटे ago