Samastipur

समस्तीपुर से PM मोदी बोले- “अब बिहार मछली मंगवाने वाला नहीं, भेजने वाला राज्य बना”, पोखर और माछ के बहाने सहनी समाज को साधने की कोशिश

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साधते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। सभा में प्रधानमंत्री ने मिथिलांचल की पहचान पर बात करते हुए कहा, बिहार और खासकर मिथिलांचल में कहा जाता है। उन्होंने ‘पग पग पोखर, माछ मखान, सरस बोल, मुस्की मुख पान’ कह कर लोगों को सुनाया। यहां जलाशयों की भरमार है, फिर भी कभी ऐसी स्थिति थी कि बिहार को बाहर से मछली मंगवानी पड़ती थी।

उन्होंने कहा कि 2013 तक बिहार में मछली उत्पादन कम था, लेकिन 2014 में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद हालात बदले। हमने प्रधानमंत्री मत्स्य योजना शुरू की, मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी। वहीं नीतीश कुमार की सरकार ने भी मछली पालकों को प्रोत्साहित करने के कई कदम उठाए। नतीजा यह है कि अब बिहार मछली मंगवाने वाला नहीं, बल्कि मछली भेजने वाला राज्य बन गया है।

उन्होंने मछली के बहाने सहनी समाज को साधने की कोशिश की।प्रधानमंत्री ने किसानों के हितों पर केंद्र सरकार की योजनाओं को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने छोटे किसानों को सस्ता ऋण देने और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सीधे खातों में सहायता राशि भेजने की व्यवस्था की। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा, पहले जंगलराज में किसानों के खाते तक पैसा नहीं पहुंचता था। तब कहा जाता था कि एक रुपया निकलता है तो सिर्फ 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते हैं। सोचिए, कौन-सा पंजा 85 पैसे खा जाता था? सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन को बिहार की नई पहचान बताते हुए राज्य की जनता से एनडीए सरकार के समर्थन की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

33 मिनट ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

4 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

4 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

14 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

14 घंटे ago