Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी, 12 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 09 से 12 अक्टूबर, 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेेल्सियस बने रहने की संभावना है। सापेक्ष आद्रर्ता सुुबह में 90 से 95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

30 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

51 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

12 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

12 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

12 घंटे ago