Samastipur

बिहारी जन सुराज पर अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे, चिराग पासवान का प्रशांत किशोर को जवाब

बिहार में सियासी हलचल है। केंद्रीय मंत्री औऱ लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिचारग पासवान ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार के लोग राजनीतिक रूप से बुद्धिमान है और वो प्रशांत किशोर पर अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे। यहां आपको बता दें कि हाल ही में प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और जनसुराज के बीच लड़ाई है।

चिराग पासवान ने कहा कि लोगों को पता है कि सिर्फ वहीं विधायक जिसका कनेक्शन केंद्र सरकार से हो वो ही बिहार की समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसी के साथ चिराग पासवान ने भरोसा भी जताया कि चुनाव के बाद बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

न्यूज एजेंसी ‘ANI’ के साथ इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा, ‘बिहारी राजनीतिक तौर से काफी बुद्धिमान होते हैं और वो कभी अपना वोट बर्बाद नहीं करते हैं। वो यह भी जानते हैं कि अगर वो किसी एक खास उम्मीदवार को जिताते हैं तो वो सरकार से हमेशा संघर्ष ही करता रहेगा और फिर उसे चुनने का कोई फायदा नहीं रह जाएगा। सिर्फ वैसा विधायक जो सरकार का हिस्सा हो और जिसका कनेक्शन केंद्र सरकार से हो वो ही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

यह साफ है कि एनडीए की सरकार बनेगी। यहां तक कि अगर वो किसी जनसुराज उम्मीदवार के लिए वोट करते हैं तो उन्हें क्या फायदा होगा? इस चुनाव में दोतरफा लड़ाई भी नहीं है, महागठबंधन तो अपने घटक दलों को एक साथ रखने के लिए अभी संघर्ष कर रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने शनिवार को महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी गठबंधन बिहार चुनाव में तीसरे नंबर पर आएगा। प्रशांत किशोर ने कहा था कि इस चुनाव में एनडीए और जन सुराज के बीच लड़ाई है। चिराग पासवान ने इसी बात पर पीके को जवाब दिया है। बहरहाल आपको बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

1 घंटा ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago