समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेगूसराय और समस्तीपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त पहल की है। बुधवार की देर शाम एनएच-28 स्थित गंडक प्रोजेक्ट आइबी परिसर में दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों मनीष कुमार (बेगूसराय) व अरविंद प्रताप सिंह (समस्तीपुर) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में दोनों जिलों के आपराधिक तत्वों की सूची का आदान-प्रदान किया गया, ताकि अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। इस दौरान आगामी चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संयुक्त रणनीति तैयार की गई।
बैठक में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, रोसड़ा व तेघड़ा के डीएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को विधानसभा चुनाव तक विशेष रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, शराब माफियाओं व अवैध कारोबारियों पर लगातार छापेमारी करने और फरार वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें सख्ती से रोका जाएगा।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…