Samastipur

बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर DSP के साथ IPS का किया तबादला, समस्तीपुर पुलिस लाइन में भी नये DSP की हुई पोस्टिंग

बिहार चुनाव से पहले बिहार पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तीन आईपीएस और 96 डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में जिन तीन आईपीएस का ट्रांसफर किया गया है, उनमें जमुई स्थित बिहार विशेष सशस्त्र के कमांडेट हिमांशु त्रिवेदी को नागरिक सुरक्षा, पटना का एसपी बनाया गया है। वहीं सासाराम बिहार विशेष सशस्त्र ( कमांडेट) के कमांडेट अशोक कुमार सिंह को बिहार मानवाधिकार आयोग का एसपी बनाया गया है।

इसी तरह सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय नाथनगर के प्राचार्य 2018 बैच के आईपीएस रविश कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय(कार्मिक -2) का एसपी बनाया गया है। वहीं 42 डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है। जबकि 51 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को पहली पोस्टिंग भी की गई है। समस्तीपुर पुलिस लाइन में भी नये डीएसपी की पोस्टिंग हो चुकी है। यहां नरेंद्र शर्मा को लाइन डीएसपी बनाकर भेजा गया है। पिछले दिनों लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह के तबादले के बाद से यहां डीएसपी का पद रिक्त चल रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

12 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

12 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

22 घंटे ago