Samastipur

Samastipur Town पर खबर चलने के एक हफ्ते के भीतर दिखा असर, कई महीनों से जर्जर वरूणा पुल को किया गया दुरूस्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर से पटना जाने के रास्ते में सबसे महत्वपूर्ण वरुणा पुल का बनने के चार साल बाद भी उद्घाटन नहीं हो सका है। अपने उद्घाटन से पूर्व ही फिर से टूट कर जर्जर होने के संबंध में बीते 22 सितंबर को Samastipur Town Media पर खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद आनन-फानन उसे रिपेयर कर दिया गया है। बता दें की पुल पर गहरे गड्ढे हो जाने से पुल की छड़ें दिखाई पड़ने लगी थी। गहरे गड्ढे से गुजरने वाली गाड़ियां बुरी तरह हिचकोले खा जाती थी। जिससे बराबर दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती थी। विदित हो कि निर्माण कार्य होने के 5 साल तक सड़क की मरम्मत का भार संवेदक पर रहता है।

जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा बनवाया गया वरुणा पुल टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों के कई बार जल समाधि लेने के के प्रयास किये जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई बार के टेंडर कराने के बाद किसी प्रकार से पटना के शर्मा कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण करवाया गया था। पुल निर्माण के चार साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक उद्घाटन नहीं हो सका है। उद्घाटन के पूर्व ही पुल के ऊपर बुरी तरह से आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गये थे। गड्‌ढे के आने-जाने में दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो गई थी। लेकिन Samastipur Town Media पर खबर प्रकाशित होने के बाद इसे रिपेयर करवा दिया गया है।

22 सितंबर की खबर नीचे पढ़ें :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago