Samastipur

समस्तीपुर में VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया कमरा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को जितवारपुर स्थित वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम/वीवीपैट के कमरे को खोला गया और उन्हें अंदर ले जाकर निरीक्षण कराया गया।

निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस से 153 बैलट यूनिट, 153 कंट्रोल यूनिट एवं 153 वीवीपैट निकालकर प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम के लिए सुरक्षित रूप से अलग किया गया। इनका उपयोग मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन, डिमॉन्सट्रेशन सेंटर तथा मतदान कर्मियों और सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में किया जाएगा।

इस अवसर पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने भी वेयरहाउस के बाहर और अंदर की सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण कार्यक्रम में उपनिर्वाचन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी ईवीएम-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इनमें राजद से भिखारी लाल प्रसाद सिंह व सतवीन पासवान, जदयू से अनस रिजवान, रालोसपा से आफताब आलम, भाजपा से सुर्यशेखर प्रसाद मंडल और भाकपा माले से कुन्दन कुमार शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago