Samastipur

शिवाजीनगर पुलिस ने चिमनी के समीप 1330.2 लीटर विदेशी किया शराब बरामद

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : बिहार सरकार की सख्त शराब बंदी नीति के बीच शिवाजीनगर पुलिस ने गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष रविंद्र ने गुप्त सूचना के आधार पर परसा पंचायत के परसा गांव चिमनी के समीप परसा गाछी से छापेमारी कर 1330.2 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष रविंद्र ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस पदाधिकारी नियमित रात्रि गश्ती कर रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि परसा गाछी में चोरी छिपे अवैध शराब वाहन से उतरी जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही अंधेरा का फायदा उठाकर कुछ लोग भागते दिखे। पुलिस ने खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए। गाछी से पिकप गाड़ी नं BR31G7338 से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के कार्टून 149 पेटी बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के बाद अवैध शराब धंधे में शामिल कारोबारी नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है। पुलिस टीम फरार कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून पर पुलिस की सख्ती पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। मौके पर छापेमारी में शामिल अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

1 घंटा ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

1 घंटा ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago