समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शिवाजीनगर में बीस सूत्री की बैठक संपन्न, रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर के नहीं बैठने समेत विभिन्न विभागों का मुद्दा छाया रहा

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में शुक्रवार बीस सूत्री की तीसरी बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री के अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने किया तथा इसका संचालन उपाध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में बीस सूत्री सदस्य राहुल चौधरी के द्वारा शिवाजीनगर पीएचससी में रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर नहीं बैठने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा की डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं। फिर भी उनके नाम से पंजीकरण रसीद काटा जाता है। जानकी नगर बाजार, बंधार एवं कामेश्वर नगर उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, सीएचओ, जीएनएम, ड्यूटी पर नहीं रहने की बात कही उन्होंने आगे कहा एक ही डॉक्टर तीन चार दिन आते हैं, जिसकी रोस्टर के हिसाब से सभी डॉक्टर और कर्मी को आना है।

IMG 20250922 WA0074paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बैठक में सदस्य अशोक कुमार सिंह सह सांसद प्रतिनिधि ने कहा प्रखंड मुख्यालय से परवना गांव तक की सड़क का शिलान्यास किया गया था और ठेकेदार के द्वारा काम चालू भी किया गया। लेकिन बिच में ही ठेकेदार ने काम बंद कर दिया गया है। उस सड़क को नहीं बनने से परवाना गांव के बूथ पर पहुंचना भी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा शंकरपुर पंचायत की काजी डुमरा गांव के अब्दुल हसन का नाम ग़लत ढंग से तालिमी मरकज की बहाली के लिए रजौर रामभद्रपुर पंचायत की मतदाता सूची में जोड़ा गया है। जो गलत है। इसको लेकर पीड़ित द्वारा अधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने आगे कहा रजौर रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड 4 में मनरेगा योजना से पंचायत सरकार भवन के प्रस्तावित भूमी पर 18 लाख की लागत से मिट्टी भराई का काम किया गया है ।जिसमें 18 हजार का भी मिट्टी नहीं डाला गया है। इसमें भारी गड़बड़ी की संभावना है। इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाय। बीस सुत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने कहा शिवाजीनगर पीएचसी परिसर में बल्ड और यूरिन जांच के नाम पर कर्मी के द्वारा 300 रूपया लिया जाता हैं। इसकी शिकायत मुझे मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाए। इसका समर्थन करते हुए सदस्य अवैश करनी ने कहा पीएससी में पहले चार सौ रुपए का पेंशन था तो 1 हजार रुपए लेकर विकलांग प्रमाण पत्र बनाया जाता था। अब 11 सौ रुपए पेंशन मिल है। तो पीएचसी में 5 हजार लेकर विकलांग सर्टिफिकेट बनाया जाता है। भगवान भरोसे मरीज का इलाज होता है।

IMG 20250821 WA0010

सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा मनरेगा विभाग की संचालित योजना की सुची उपलब्ध कराया जाए। सदस्य ललित कुमार झा में जाखड़ धर्मपुर पंचायत की वार्ड संख्या- 5 में एक दलित टोला में जहां 150 की संख्या में आबादी है वहां बस के सहारे बिजली जलाए जाता है। बिजली खंभा लगाए जाने की मांग रखी। उन्होंने राम जानकी ठाकुरबाड़ी धर्मपुर की जमीन को कुछ गलत आदमी के द्वारा पूर्व में रजिस्ट्री कराकर गलत ढंग से जमाबंदी कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच कर राम जानकी ठाकुरबाड़ी को बचाया जाए।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

सदस्य अरुण कुमार मुखिया ने कहा कि डुमरा मोहन पंचायत के शिवरामा में पीएचईडी जलमिनर से बार-बार मोटर खराब हो जाने से लोगों को परेशानी होता है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर एक अतिरिक्त मोटर लगाने की मांग की। सदस्य कैलाश पंडित ने सदन को बताया कि बल्लीपुर पंचायत में दो स्टेट बोरिंग है जो कि बंद पड़ा हुआ है जिससे किसान को काफी परेशानी होता है। जिसे जल्द चालू करने की मांग रखा।

IMG 20250204 WA0010

मौके पर बीडीओ आलोक कुमार सिंह , सीओ वीणा भारती मनरेगा पीओ बबलू कुमार, बिजली जेई आकाश वर्मा, पशु चिकित्सक एसएस प्रसाद, प्रखंड सहायक लेखापाल दिनेश कुमार ठाकुर, सरोज कुमार ,डॉ सुमित, निर्दोष सिंह आदि शामिल थे।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02