समस्तीपुर : कल्याणपुर स्थित पिछड़ा वर्ग छात्रावास का सोमवार को डीडीसी शैलजा पांडे ने निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं का जायजा लिया।निरीक्षण के बाद डीडीसी ने छात्रावास परिसर में जीविका समूह द्वारा संचालित जीविका रसोई का उद्घाटन किया। यह रसोई छात्रावास में रह रहे बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक जीविका भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छात्रावास की बेहतर व्यवस्था एवं बच्चों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीडीसी शैलजा पांडे ने कहा कि छात्रावास में रह रहे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जीविका रसोई की शुरुआत से बच्चों को पोषक आहार मिलेगा, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद होगी।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…