समस्तीपुर : आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के तहत सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बीएनएसएस की धारा- 135 के तहत बंधपत्र कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने, निर्वाचन संबंधी बिंदुओं की समीक्षा करने तथा समन्वय समिति द्वारा सेक्टरवार सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन और Vulnerable Mapping रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने वार्ड एवं टोला वार ‘भनरेवुल’ व्यक्तियों का विवरण तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु उपलब्ध कराने, साथ ही धारा 126 के अंतर्गत भेजे गए प्रस्रव BMI रिपोर्ट को संयुक्त रूप से सत्यापित कर तत्काल अग्रसारित करने का आदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन संतोषजनक रूप से नहीं हुआ है, जो अत्यंत खेदजनक है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…