Samastipur

समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी, सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

समस्तीपुर : विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में सोमवार को 133-समस्तीपुर और 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र शैलजा पांडे ने की।

मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, सरायरंजन विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, मास्टर ट्रेनर एवं दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्वाचन कार्य में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका, दायित्व और निर्वाचन से संबंधित विधि-विधान की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों का लगातार भ्रमण करने तथा मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

1 घंटा ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

4 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

21 घंटे ago