समस्तीपुर : समस्तीपुर वीमेंस काॅलेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विदित हो कि 5 सितम्बर को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अवकाश घोषित रहने के कारण यह कार्यक्रम 4 सितम्बर को आयोजित किया गया। प्राधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शिक्षकों से प्रेरणादायक प्रश्न पूछकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा ली।
इस अवसर पर केक काटा गया तथा प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को कलम भेंट कर शिक्षा के महत्व और ज्ञान के प्रति समर्पण को रेखांकित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा प्रज्ञा पुष्प और दिव्या गुप्ता ने किया, और पूरे आयोजन को रोचक और अनुशासित ढंग से आगे बढ़ाया। पूरे आयोजन में छात्र-छात्राओं का उत्साह और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट झलक थी। यह अवसर शिक्षक और शिष्य के बीच ज्ञान, अनुशासन और प्रेरणा की परंपरा को और प्रगाढ़ करने वाला रहा।
इस अवसर पर डॉ. सोनी सलोनी, प्रो. अरुण कर्ण, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा कुमारी जसवाल, डॉ. सुरेश साह, डॉ. नीतिका सिंह, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. कुमारी अनु, डॉ अपूर्वा मूले, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. श्रीविद्या, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. मृत्युंजय ठाकुर, शहनाज़ आरा, डॉ. स्वीटी दर्शन सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…