Samastipur

राम का मिथिला नगरी से संबंध प्राप्त होना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है: संजीव शास्त्री

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बोचहा पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित ग्यारह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन श्रीधाम अयोध्या से पधारें कथावाचक संजीव शास्त्री जी महाराज ने श्रीराम कथा में सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ, राम विवाह पर कथा का रसपान कराया। कथा वाचक ने कहा कि धनुष के टूटते ही पूरे जनकपुरी में जयघोष से गूंज उठा और राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का विवाह प्रभु श्रीराम से संपन्न कराया।

कथा के दौरान सीताराम विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। श्रीराम के धनुष तोड़ने पर जय श्री राम के नारे से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रोताओं में मानो होड़ लग गई। हर कोई श्रीराम पर पुष्प चढ़ा कर अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे थे। कथा में विवाह गीत व भजनो से श्रोता भक्तिरस में खूब झूमते रहे। कथा वाचक शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भगवान राम का मिथिला नगरी से संबंध प्राप्त होना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है, क्योंकि मिथिला भगवान राम की पत्नी सीता का मायका था और राजा जनक की राजधानी होने के कारण एक पवित्र स्थान माना जाता है।

भगवान राम का मिथिला से जुड़ाव त्रेता युग में सीता के स्वयंवर और फिर विवाह के माध्यम से हुआ, जो इस क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रीराम कथा व पूजा पंडाल की व्यवस्था का कार्यभार मुखिया प्रेम शंकर सिंह ग्रामीण युवाओं के साथ संभाल रखें हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

11 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

12 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

21 घंटे ago