Samastipur

शिक्षक दिवस पर विभूतिपुर में उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : शिक्षक दिवस के अवसर पर बीआरसी विभूतिपुर के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) जमालुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के स्वाभाविक प्रेरक अगुआ होते हैं। वे अपनी मेहनत से राष्ट्र निर्माण की धुरी गढ़ते हैं। किसी शिक्षक को सम्मानित होते देख अन्य शिक्षक भी उत्कृष्ट बनने की दिशा में प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने की। उन्होंने शिक्षकीय दायित्व को व्यापक परिप्रेक्ष्य में समझाया। कार्यक्रम का संचालन राजा राम महतो ने किया, जबकि प्रखंड लेखापाल एवं मुख्य सूत्रधार योगेश कुमार ने इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

जिसमें कक्षा 1 से 5 में मध्य विद्यालय नरहन की नीतू कुमारी, कक्षा 6 से 8 में उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्रख के गौरव कुमार, कक्षा 9 से 10 में उच्च माध्यमिक विद्यालय बाज़िदपुर बम्बइया श्रुति कुमारी, कक्षा 11 से 12 में +2 एसआरजे उच्च विद्यालय चकहबीब नीतू सिंह शामिल है। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले शिक्षा सेवक प्रेमजीत राम को उत्कृष्ट शिक्षा सेवक के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं, 29 पंचायतों के एकीकृत संसाधन केंद्र समन्वयकों में से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले राजीव रंजन (कल्याणपुर) को उत्कृष्ट समन्वयक घोषित कर सम्मानित किया गया। इनका चयन 5 सदस्यीय कमिटी द्वारा करीब 15 मानदंडों के आधार पर किया गया।

मौके पर चयन कमिटी के सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, राजकुमार चौधरी, प्रमोद कुमार प्रसाद, प्रियरंजन ठाकुर, रत्नेश कुमार समेत शिक्षक नेता संजीव कुमार, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, राजेश, शमशेर अली, विजय कुमार ठाकुर, ललितेश्वर प्रसाद, प्रशांत कुमार, विनय कुमार सिंह, विनय वाजपेई सहित दर्जनों शिक्षक, शिक्षिका, समन्वयक और संचालक उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

2 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

8 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

16 घंटे ago