Samastipur

मनरेगा के ठीकेदारी में मुखिया को 5 लाख नहीं देने पर बिक्रम गिरी की करवायी थी ह’त्या, मुखिया मनोरंजन गिरी पर एक और FIR दर्ज

समस्तीपुर/उजियारपुर : माधोडीह के बिक्रम गिरी हत्याकांड मामले में नये मोड़ का खुलासा हुआ है। मनरेगा के ठीकेदारी में मुखिया को बतौर कमीशन 5 लाख रुपया नहीं देने पर बिक्रम गिरी की हत्या करवाने का मुखिया मनोरंजन गिरी पर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में उजियारपुर थाना में हत्याकांड के आरोपी व करिहारा के मुखिया मनोरंजन गिरी पर दर्ज एक और मुकदमा में सातनपुर निवासी मो. इम्तियाज द्वारा उजियारपुर थाना में दर्ज कराया गया।

केस में आरोप लगाया गया है की आवेदक इम्तियाज व बिक्रम गिरी साथ मिलकर मनरेगा विभाग का ठीका कर रहे थे। इसमे करिहारा के मुखिया मनोरंजन गिरी 5 लाख रुपया बतौर कमीशन की मांग लगातार करते थे। जिसका विरोध किये जाने पर बिक्रम की हत्या मुखिया ने सुपारी किलर से करवा दिया।

आरोप है की इसके बाद अब उनका यानी इम्तेयाज की हत्या करवाने के लिए विगत 9 सितंबर की रात मुखिया अन्य साथियों के साथ इम्तियाज के घर पर पहुंचकर धमकी देते हुए कहा की रुपया नहीं देने पर इम्तियाज एवं उनके मित्र पचपैका पतैली निवासी बबलू के अलावा बिक्रम के चाचा संजीत गिरी की हत्या कर देने की धमकी दिया है। इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने उजियारपुर थाना में करिहारा मुखिया मनोरंजन गिरी व अन्य पर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। बताते चले कि बिक्रम गिरी हत्याकांड में मुखिया मनोरंजन गिरी बतौर नामजद आरोपी फरार चल रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago