Samastipur

समस्तीपुर: तालाब में डूबकर 11वीं के छात्र की मौ’त, दोस्तों के साथ गया था नहाने, दो को ग्रामीणों ने बचाया

समस्तीपुर : कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र कर्पूरी ग्राम पंचायत में बुधवार को तालाब में डूबने से 19 साल के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल राज के रूप में की गई है। मृतक कमल राज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं, घटना के दौरान कमल राज के दौरान दो अन्य लड़के डूब रहे थे, जिन्हें तत्काल बचा लिया गया। फिलहाल, जिन दो लड़कों का रेस्क्यू किया गया है, उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, कर्पूरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर वार्ड संख्या-9 के रहने वाले शिवनारायण महतो के 24 साल का बेटा राजेश कुमार, रमेश महतो के 20 साल का बेटा रोशन कुमार और मुकेश कुमार महतो के 19 साल का बेटा कमल राज गांव के ही एक तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

तीनों युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को तालाब से बाहर निकाला गया। राजेश कुमार और रोशन कुमार का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है, जबकि कमल राज की हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार झा ने कमल राज को मृत घोषित कर दिया।

कमल राज इंटर का छात्र था और उसके पिता मुकेश कुमार महतो राज मिस्त्री का काम करते हैं। मृतक के एक भाई और एक बहन भी हैं। ग्रामीण भोला सिंह ने बताया कि कई ग्रामीणों ने मिलकर कमल राज को स्कॉर्पियो से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था। कर्पूरी ग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

13 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago