Samastipur

समस्तीपुर नगर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, SP ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह (SP Arvind Partap Singh) ने बुधवार की देर शाम नगर थाना पहुंचकर विभिन्न कांडों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन पर विशेष बल दिया।बैठक में उपस्थित नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव और अन्य पदाधिकारियों को एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कांड के अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर मामले की जांच निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरी होनी चाहिए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

एसपी सिंह ने विशेष रूप से लंबित कांडों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और अनुसंधानकर्ताओं से केस डायरी का अद्यतन विवरण मांगा। साथ ही उन्होंने गंभीर कांडों की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को यह भी हिदायत दी कि वे क्षेत्र में लगातार गश्त करें, असामाजिक तत्वों पर नजर रखें तथा आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

13 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago