Bihar

पर्दे में रहने दो… विधानसभा सीट शेयरिंग पर फिर बोले जीतनराम मांझी, मोदी-नीतीश से कर दी बड़ी मांग

नरेंद्र मोदी सरकार में एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या पर पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी को भी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का दर्ज मिलना चाहिए। उनकी पार्टी को इसी लिहाज से चुनाव में सीट दिया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि पर्दे में रहने दो। मांझी ने नीतीश कुमार से अपने मुख्यमंत्री काल में लिए गए सभी कैबिनेट फैसलों को लागू करने की मांग की।

उन्होंने लालूू परिवार को बिहार और कमजोर तबके की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया और नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार का भगवान बताया। अपने बेटे संतोष सुमन का सीएम पद के योग्य बताया। टीवी9 के कार्यक्रम में जीतनराम मांझी ने कहा कि अब उनकी उम्र 81 साल की हो गई है। वे अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम 2015 से अभी तक रजिस्टर्ड पार्टी है। इसे मान्यता प्राप्त दल का दर्जा मिलना चाहिए।

कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते बिहार के अमूल चूल परिवर्तन का निर्णय लिया लेकिन लागू होने के पहले पद से हट गए। उनमें से 23 को नीतीश कुमार ने लागू कर दिया। बचे हुए कैबिनेट डिसिजन को भी लागू किया जाए। अब उनकी पार्टी को इस लिहाज से सीट दिया जाए कि हम मान्यता प्राप्त का दर्जा हासिल कर सके। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि कितनी सीट चाहते हैं तो कहा कि पर्दे में रहने दो, पर्दा ना उठाओ।

उन्होंने कहा कि मोदी जी और नीतीश जी सब जानते हैं कि 243 में मान्यता प्राप्त के लिए कितना सीट चाहिए। इससे पहले उन्होंने कई सभाओं में चालीस सीटों की मांग की थी। पिछले दिनों तो यहां तक कह दिया था कि मेहनत हमारा और सीट उनका नहीं चलेगा। हम खुद लड़ जाएंगे। हालांकि बाद में अपने बयान पर सफाई भी दे दी थी।

मांझी ने कहा कि उन्होंने कभी सीएम बनने का सपना भी नहीं देखा था। लेकिन जनता के आशीर्वाद से उन्हें यह मौका भी मिल गया। एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल फिट हैं।राजद के लोगों को उनपर सवाल उठाने का हक नहीं है। भूमि सुधार का मामला छोड़कर सभी कार्यों में उन्हें शत प्रतिशत मार्क्स मिलना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago