Samastipur

सरायरंजन में मोटर का स्विच ऑन करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ पंचायत में शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खालिसपुर वार्ड संख्या-4 निवासी चंद्र भूषण प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद शिवम पानी भरने के लिए मोटर का स्विच ऑन करने गया।

इसी दौरान अचानक प्लग में करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घरवालों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और परिवार को ढांढस बंधाया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

26 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago