Bihar

पटना में पहली बार स्टेशन पर दौड़ी मेट्रो, ISBT डिपो से भूतनाथ स्टेशन तक 3.6KM हुआ ट्रायल

पटना मेट्रो का ट्रायल आज मेट्रो स्टेशन पर किया गया। डिपो से निकलकर रविवार को मेट्रो स्टेशन की पटरी पर दौड़ी। डिपो से जीरो माइल और फिर भूतनाथ स्टेशन तक 3.6 किलोमीटर तक मेट्रो का ट्रायल हुआ।

इस दौरान मेट्रो की स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की सुरक्षा से जुड़ी सभी चीजों की जांच हुई। इससे पहले 3 सितंबर को पहली बार मेट्रो का ट्रायल हुआ था, जो कि डिपो के अंदर ही 800 मीटर के ट्रैक पर दौड़ाया गया था।

राजधानी के लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मेट्रो को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके शुरू होने से पटना की जाम समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। अभी पटना में ट्रैफिक जाम लोगों की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है, ऐसे में मेट्रो एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।

मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन की गई मेट्रो की बोगियां

वहीं, पटना मेट्रो की बोगियों को मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन किया गया है। पूरी बोगियां अब नारंगी कलर में दिखेंगी। मेट्रो की तीनों बोगियों की गेट, बॉडी, खिड़की सहित हर जगह स्टीकर लगाने का काम पूरा हो गया है।

बोगियों के बाहर ही नहीं बल्कि अंदर का भी लुक बदला गया है। मेट्रो की छत पर मधुबनी पेंटिंग की स्टीकर चिपकाई गई है। बोगियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर सहित बिहार के सभी टूरिस्ट प्लेस की तस्वीरों से सजाया जा रहा है।

किराया 10 रुपए से लेकर 60 रुपए तक हो सकता है

पटना मेट्रो का किराया 5 से 6 कैटेगरी में तय किया जाएगा। कम दूरी पर ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ सकता है, लंबी दूर वालों को फायदा होगा।सरकार जल्द ही फेयर फिक्सेशन कमेटी का गठन करेगी। इसके बाद किराये पर आखिरी फैसला हो जाएगा। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के नेतृत्व में एक कमेटी इस पर काम कर रही है।

खेमनीचक के पास काम अभी पूरा नहीं

आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग वर्क पूरा किया जा रहा है। यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर तो लगाया गया है, लेकिन उसकी फिनिशिंग अबतक नहीं हो सकी है। वहीं, खेमनीचक के पास पांच पिलरों पर स्लैब चढ़ाना बाकी है। यहां स्लैब चढ़ाकर फिनिशिंग होने के बाद ही डिपो से मलाही पकड़ी तक मेट्रो ट्रेन पहुंचेगी।

मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक तीन स्टेशनों का फिनिशिंग वर्क 85 प्रतिशत पूरा हो गया है। इनमें जीरोमाइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्लोर आदि का काम पूरा हो चुका है। पार्किंग सहित अन्य 15 प्रतिशत काम करना बाकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

30 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

55 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago