Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में स्टार बिहेवियरल चेंज वर्कशॉप का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्टार बिहेवियरल चेंज वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस माह की कार्यशाला का विषय सेफ स्पेस रहा। इससे पूर्व स्टार श्रृंखला के तहत सुरक्षा, विश्वास, जवाबदेही और सम्मान जैसे विषयों पर कार्यशालाएं हो चुकी हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. अशुतोष कुमार, जिला योजना समन्वयक डॉ. आदित्यनाथ झा समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों और विभागीय इंचार्ज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि टीम वर्क और सुरक्षित वातावरण से ही खुशहाल कार्यस्थल बन सकता है और खुशहाल कार्यस्थल से ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं। इस अवसर पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स इंचार्ज और स्टाफ नर्स सहित कुल 28 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पिरामल फाउंडेशन की टीम ने भी उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की। वर्कशॉप में वीडियो, गतिविधियों और चर्चा के माध्यम से सेफ स्पेस की अवधारणा को विस्तार से समझाया गया। वहीं इन एंड आउट एक्टिविटी के तहत सकारात्मक व्यवहारों को इन और नकारात्मक गतिविधियों को आउट श्रेणी में शामिल किया गया।

पिरामल फाउंडेशन द्वारा सदर अस्पताल को सुरक्षित और खुशहाल कार्यस्थल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्यशाला के आयोजन को लेकर उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने पिरामल फाउंडेशन की सराहना की।बताया गया कि पीएलसी चर्चाओं के माध्यम से हर माह एक नए विषय पर विचार-विमर्श कर अस्पताल को और अधिक सुरक्षित व सुखद कार्यस्थल बनाने की दिशा में पहल जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago