समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में शनिवार को वीडियो सर्विलेंस टीम (VST) एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) के सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बंदोबस्त पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी विजय कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को उनके कर्तव्य और उत्तरदायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप निगरानी, रिपोर्टिंग प्रणाली और अन्य कार्यप्रणालियों पर भी मार्गदर्शन किया। पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों और सावधानियों की जानकारी प्राप्त की। इस प्रशिक्षण से समस्तीपुर जिले में चुनाव सुरक्षा और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…