Samastipur

सड़क हादसे में घायलों को डेढ़ लाख तक का कैशलेस मुफ्त इलाज और मददगारों को मिलेगा 25 हजार ईनाम

समस्तीपुर : सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अब इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। सरकार ने एक बड़ी पहल की है जिसके तहत किसी भी हादसे के पीड़ित को अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत 1.5 लाख तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। यह पूरी तरह से कैश लेस होगा। अब मरीज के परिजनों को इलाज के लिए पैसे जुटाने की परेशानी नहीं होगी और अस्पताल भी सीधे सरकार से भुगतान प्राप्त करेंगे। साथ ही घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिए परिवहन विभाग ने ‘राह-वीर’ योजना की शुरुआत की है। यदि कोई व्यक्ति हादसे के बाद तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य से चुने गए सर्वश्रेष्ठ 10 राह-वीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गोल्डन ऑवर में घायल को तत्काल इलाज उपलब्ध कराना है ताकि समय पर चिकित्सकीय सहायता से लोगों की जान बचाई जा सके।

राह-वीर बन कर मिलेगा सम्मान और पुरस्कार

गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने के लिए ‘राह-वीर योजना’ लागू की गई है। इस योजना में जो भी व्यक्ति इंसानियत दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाएगा, उसे 25 हजार रुपए नकद इनाम और सम्मान पत्र दिया जाएगा। जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति प्रत्येक मामले की समीक्षा कर योग्य राह-वीरों का चयन करेगी।

एक राह-वीर को अधिकतम पांच बार यह सम्मान दिया जा सकेगा। इस पहल से न केवल घायलों की जान बचाने में मदद मिलेगी बल्कि समाज में जागरूकता और मानवीय संवेदना को भी बल मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार, जिले में हर साल करीब 400 से अधिक लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है, जिनमें अधिकांश मौतें समय पर इलाज न मिलने से होती हैं। सरकार की यह पहल सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर घटाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

1 घंटा ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago