Samastipur

रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले समस्तीपुर रेल कारखाना पर अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी

समस्तीपुर : रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले रेल कारखाना पर अनिश्चितकालीन अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जीबछ पासवान की अध्यक्षता में सभा हुई जिसका संचालन रघुनाथ राय ने किया। संबोधित करते हुए माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे। माकपा नेता सत्यनारायण सिंह ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी, मुक्तापुर-कुशेश्वर धाम नई रेल लाइन योजना को मंजूरी देकर कार्य शुरू कराये।

रघुनाथ राय ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साज़िश कर रही है। विश्वनाथ सिंह हजारी ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मील, पेपर मील की तरह अंग्रेज जमाने 1981 में स्थापित रेल कारखाना को साजिश के तहत रेल प्रशासन खत्म करना चाह रही है। अनशनकारी उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय ने मांग माने जाने तक अनशन जारी रखने का संकल्प लिया।

इधर, भीषण गर्मी के कारण अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ने एवं रेल प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की सुनी नहीं लेने से आक्रोशित मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने 24 सितंबर को 2 बजे से पुतला दहन करने, 25 सितंबर को शाम 5 बजे से मशाल जुलूस निकालने, 26 सितंबर को डीआरएम के समक्ष प्रदर्शन करने, 27 सितंबर को 12 बजे से रेल हड़ताल करने आदि आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

मौके पर लोक उपक्रम मोर्चा के शशिभूषण शर्मा, भाकपा माले के उमेश कुमार, साधुशरण यादव, राजद के राकेश ठाकुर, शाहीद हुसैन, मो. अकबर अली, माकपा के रघुनाथ राय, अनिल कुमार, भाकपा के सुधीर कुमार देव, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, मनोज कुमार राय, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, सुशील कुमार राय, रेलकर्मी अरविंद कुमार, पिंकू पासवान, ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, मिथिलेश कुमार राय, अविनाश कुमार, शंकर राय, शंकर प्रसाद साह, चंदन सहनी, शंकर राम आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 मिनट ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

8 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

17 घंटे ago