Samastipur

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन की बढ़ी तिथि, यहां क्लिक कर पढ़े पूरी जानकारी

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं से ऑनलाईन आवेदन लेने की पूर्व से निर्धारित तिथि को बढ़ा कर उच्च शिक्षा विभाग ने 14 सितंबर कर दिया है। जिले के सभी अंगीभूत एवं सरकार से मान्यता प्राप्त संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों के संबंधित स्नातक उतीर्ण छात्राओं से इसको लेकर आवेदन करने को कहा गया है। आवेदन संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन करना है। प्रोत्साहन भत्ता के रूप में एकमुश्त पचास हजार रुपए दिए जाने हैं।

इस योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को देय होगा, जो शर्त पूर्ण करती हों, इन शर्तों में आवेदक बिहार राज्य के स्थायी निवासी हो, राज्य के अंदर अवस्थित अंगीभूत अथवा मान्यता प्राप्त संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों /तकनीकी संस्थानों से स्नातक/ स्नातक समकक्ष उत्तीर्णता की तिथि 1 अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2024 के बीच हो, लाभुक का खाता बिहार राज्य में अवस्थित राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक के किसी शाखा में होना चाहिए।

इस दौरान छात्राओं को सूचित किया गया है है कि जिनका भी आधार बैंक खाता से सीडेड के लिए नहीं है, वे बैंक से तुरंत सम्पर्क करें। आधार सीडिंग और खाता से आधार लिंक अलग अलग चीजें हैं। जिनका भी बैंक खाता आधार के साथ सीडेड नहीं होगा, उनका भुगतान नहीं किया जाएगा। पात्र लाभुक 14 सितंबर 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो यह समझा जाएगा कि वे योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक नहीं है तथा बढ़ी हुई तिथि के बाद उन्हें अलग से मौका नहीं दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago