समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा पंचायत के अधलालपुर गांव में विषैले सांप के डसने से एक किशोर की मौत गुरुवार को हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप राय का शाला रितिक कुमार (11 वर्ष) बुधवार को चापाकल से पानी लाने गया था। जहां किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में ग्रामीण स्तर पर झाड़-फूंक कराया गया। परंतु स्थिति बिगड़ने के बाद उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पटोरी थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी अयोध्या का पुत्र था। वह अपने बहन के यहां रह कर एक निजी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…